{"_id":"5e73c1768ebc3e7659672c2f","slug":"firing-on-the-highway-traffic-stopped-in-panic-in-auraiya-auraiya-news-knp5513654140","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः राजमार्ग पर सिरफिरे ने की फायरिंग, दहशत में थमा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः राजमार्ग पर सिरफिरे ने की फायरिंग, दहशत में थमा यातायात
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से पूछताछ करते सीओ सुरेंद्र नाथ, इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सेहुद गांव के सामने औरैया-कन्नौज मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक सिरफिरे युवक ने करीब आधा घंटे तक उत्पात मचाया। तमंचे से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अपनी बाइक सड़क के बीचों बीच डालकर आग लगाने की कोशिश की। उधर से गुजर रहे ट्रक के पहिये में गोली मारी, जिससे ट्रक का टायर फट गया। मौके पर पहुंचे दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर के ऊपर फायर झोंका, हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस की बाइक में भी तोड़फोड़ की। युवक की इस हरकत से भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर दुबकते दिखाई दिए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला और फायरिंग कर अफरातफरी फैलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गुरुवार की सुबह तकरीबन आठ बजे औरैया-कन्नौज मार्ग पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आसपास के लोगों के मुताबिक युवक ने सबसे पहले सेहुद गेट के पास एक कंपनी के कर्मचारियों पर तमंचा तान दिया। इसके बाद सेहुद गेट चौराहे पर सड़क के बीचों बीच अपनी बाइक खड़ी कर आग लगाने का प्रयास किया। इस बीच औरैया से आ रहे एक ट्रक के चालक को तमंचा दिखाकर रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पर ट्रक चालक मुफीद पुत्र शहादत निवासी ऐरच झांसी व हेल्पर ट्रक बीच सड़क पर छोड़कर भाग खड़े हुए। इस पर युवक ने ट्रक के अगले टायर में फायर कर दिया, जिससे टायर फट गया। इसके बाद एक कार व ऑटो पर भी फायर किया। कार व ऑटो चालक किसी तरह बचकर वाहन समेत वहां से भाग निकले।
लोगों की सूचना पर यूपी 112 के साथ दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र व एनटीपीसी चौकी इंचार्ज शाकिर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक ने पुलिस की बाइक में भी तोड़फोड़ की। इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र के मुताबिक युवक ने उनके ऊपर भी फायर किया है। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर काफी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ा।
इस दौरान लगभग आधा घंटे तक वहां अफरातफरी मची रही। युवक के कब्जे से एक तमंचा, आठ कारतूस व खोखा मिला है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवपाल सिंह उर्फ वीरू पुत्र कोमल सिंह निवासी मानेपुर इकदिल इटावा बताया है। सूचना मिलने पर सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
पूछताछ में शिवपाल सिंह उर्फ वीरू ने पुलिस को बताया कि औरैया रोड पर उसकी ऑटो मैकेनिक की दुकान है। सेहुद गांव के पास पीपरपुर निवासी एक व्यक्ति ने उससे कार खरीदी थी। वह बुधवार को रुपये मांगने गया तो उस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उसके साथ मारपीट की। इससे पैरों में जख्म हो गए।
बुधवार की रात को वह इटावा में अपने पिता के पास अपनी बाइक की आरसी मांगने गया तो पिता ने दुत्कार कर भगा दिया। इसकी वजह से वह क्षुब्ध था। उधर, इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, दहशत फैलाने एवं लोगों को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।