फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   firing in two groups, two injured

दो गुटों में हुई फायरिंग, छात्र नेता समेत दो घायल

Sat, 21 Feb 2015 12:02 AM IST
औरैया अमर उजाला ब्यूरो
औरैया अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

 शहर कोतवाली के मोहल्ला ब्रहमनगर में दो गुटों के बीच शुक्रवार की देरशाम

विज्ञापन
जमकर फायरिंग हुई जिसमें एक पक्ष से छात्र नेता समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के आने से पहले हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। फायरिंग में घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए छात्र नेता को कानपुर रेफर कर दिया। फिलहाल मामले की तहरीर नहीं दी गई है।

शुक्रवार की देरशाम करीब साढ़े आठ बजे शहर के ब्रहमनगर मोहल्ला स्थित ब्रहमदेव बाबा थान के समीप दो पक्षोें के बीच जमकर फायरिंग होने लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्लेवासियों में भगदड़ मच गई।  देखते ही देखते मौके पर करीब सौ से लेकर डेढ़ सौ राउंड फायरिंग हुई।

अचानक फायरिंग होते देख मोहल्लेवासियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर फायरिंग में एक पक्ष के छात्र नेता विशाल उर्फ कन्हैया दुबे व सोनू भदौरिया घायल हो गए।

सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही सीओ सदर शिवराज सिंह व कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली। फिलहाल कोतवाली पुलिस को अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed