फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Firecrackers worth Rs 7 lakh seized, nine arrested

Auraiya News: सात लाख का पटाखा जब्त, नौ गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers worth Rs 7 lakh seized, nine arrested
औरैया। दीपावली से पहले बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री हो रही है। शनिवार को पुलिस ने जिले में अभियान चलाकर सात लाख कीमत का पटाखा जब्त किया। नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों के किनारे लगीं पटाखे की दुकानों पुलिस पहुंची। लाइसेंस न दिखा पाने वाले दुकानदारों की धरपकड़ कर 1.63 क्विंटल पटाखा बरामद किया। जिसकी बाजार में कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई। जबकि मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में बनारसीदास मोहल्ला निवासी विनय कुमार, भीखमपुर निवासी आयुष, गोविंदनगर निवासी अनुराग पोरवाल, बनारसीदास निवासी अमन कुमार व समरथपुर निवासी विशाल पोरवाल शामिल रहे। जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की गई। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के पांच लोग पटाखा बिक्री कर रहे थे। जिनके पास से 1.63 क्विंटल पटाखे बरामद किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को जब पटाखा दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया तो कई जगह शटर गिर गए। वहीं जिन दुकानों पर बिना लाइसेंस के पटाखे बिक्री हो रहे थे। वहां पर सुरक्षा के लिहाज से अग्निशमन यंत्र तक नहीं थे। त्योहारी सीजन में मुनाफे की चाह में लोग नियम कानून तो छोड़िए बारूद हाथ में लेकर स्वयं की सुरक्षा को भी भूल बैठे थे। कार्रवाई के बाद शहर में काफी हद तक पटाखों की अवैध बिक्री पर लगाम कसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फोटो 11 एयूआरपी 20 पटाखा के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
पुलिस ने 185 किलो बारूद जब्त की, दो हिरासत में
अजीतमल। दीपावली त्योहार पर अवैध रूप से सजीं पटाखों की दुकानों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाया। पुलिस ने बाबरपुर कस्बे और आसपास इलाकों में छापेमारी की। इसमें दो स्थानों से 185 किलो अवैध पटाखा बरामद किए गए। पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मोहल्ला सिद्वार्थनगर, खेतूपुर रोड व मुरादगंज में औरैया रोड पर स्थिति एक मकान पर छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में बारूद का जखीरा पकड़ा। मामले में खेतूपुर रोड सिद्धार्थनगर निवासी सूरज राजपूत व मुरादगंज निवासी मुरारी गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि एक जगह से 150 किलो व दूसरी जगह से 30 किलो बारूद बरामद की गई है। (संवाद)
बोरियों में भरकर पटाखा ले जाते धरा गया

सहार। पुलिस ने चेकिंग में प्लास्टिक बोरियों में भरकर पटाखा ले जाते एक युवक को दबोचा। अभियान के तहत शुक्रवार रात सहार थाना पुलिस ने शहबाजपुर बंबा चौराहा पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक कुमार बताया। पुलिस ने उसके पास से दो प्लास्टिक की बोरियों में भरे 13 प्रकार के विभिन्न ब्रांडों के पटाखे बरामद किए हैं। इनकी कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)

बिना लाइसेंस के बिकते पटाखा सीज, रिपोर्ट दर्ज
बिधूना। त्योहारी सीजन में बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने एक दुकान से अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों को सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक बंथरा गांव निवासी अंकित उर्फ राहुल पर नदी पुल के पास बिना लाइसेंस के पटाखा की दुकान लगाकर बिक्री कर रहा था। पुलिस ने मौके से पटाखा सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि बिना अनुमति के पटाखा बिक्री अपराध है। अंकित को बिना लाइसेंस के पटाखा की ब्रिकी करते पकड़ा गया है। (संवाद)
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed