फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fire, the loss of millions

आढ़त में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 06 Mar 2017 10:53 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 06 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
fire, the loss of millions
फल की दुकान में उठती आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर में सोमवार दोपहर दो फ ल की आढ़तों में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने आस पास के आधा दर्जन घरों को भी चपेट में ले लिया। काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। तब तक आग ने सब कुछ राख कर दिया। आग से करीब 20 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला सूरजपुर जगमोहन पुत्र राजनरायन व नदीम खां पुत्र जगन्ने खान की फलों की आढ़त है। सोमवार दोपहर एक बजे आढ़त में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस समय आढ़तों पर कोई नही था। तेज हवा के के कारण आग ने विकराल रुप ले लिया। आस पास कुछ लोग वहां से भाग खड़े हुए। आग ने मोहल्ले के आधा दर्जन घरों को भी चपेट में ले लिया। मोहल्ले में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही मय फोर्स के पहुंच गए। मोहल्ले के लोगाें ने दो घंटे समरसेबिल चलाकर आग पर काबू पाया। इसके बाद पहुंची गेल व एनटीपीसी की दमकल गाड़ियां ने आग बुझाने की औपचारिकता की।
विज्ञापन


आढ़ती जगमोहन पुत्र राजनरायन ने बताया कि आढ़त के कागजात के अलावा करीब आठ लाख रुपये के फल राख हो गए। नदीम खान पुत्र जगन्ने खान ने बताया उसके यहां सात लाख का माल जल गया। इसके अलावा संदीप पुत्र रामस्वरूप के मकान में करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। विष्णु दयाल पुत्र कालका प्रसाद,सर्वेंद्र शर्मा ,सुभाषचंद्र पोरवाल पुत्र तेजराम पोरवाल के मकानों में भी लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर आई लाइट
जब आग बुझाने की मशक्कत हो रही थी तब लाइट नही थी। समर न चल पाने के कारण लोगों के प्रयास विफल हो रहे थे। कोतवाल के कहने के बाद भी बिजली उपकेंद्र से लाइट नही शुरू की। जब कोतवाल ने डीएम को अवगत कराया तो डीएम के निर्देश पर तत्काल लाइट शुरू हो गई। इससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त रहा।


पास में ही था पेट्रोल पंप
घटना के कुछ दूरी पर सड़क पर पेट्रोल पंप भी था। अगर आग और घरों को चपेट में लेती तो तेज हवा के कारण आग पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती थी। तो बड़ा हादसा घटित हो जाता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed