फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fire,shop,damkal

जोरदार धमाके के साथ फटे गैस सिलिंडर, मचा हड़कंप

Wed, 19 Jan 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
fire,shop,damkal
सहार(औरैया)। कस्बे के बाजार में बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में रीफिलिंग करते समय आग लग गई। इससे एक के बाद सात सिलिंडर धमाके के साथ फटे। आग से दुकान का सारा सामान जल गया। दमकल की दो गाड़ियों ने खासी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। एसडीएम ने जांच के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सहार के बाजार में मनोज गुप्ता की बर्तन की दुकान है। मनोज दुकान में गैस सिलिंडर की रीफलिंग भी करता है। बुधवार शाम करीब पांच बजे रीफिलिंग करते समय सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखे सात सिलिंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फटने लगे। इससे बाजार में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस के अलावा बिधूना और दिबियापुर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़िय़ां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने खासी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बिधूना एसडीएम लवगीत कौर ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एसडीएम ने दुकानदार से रीफिलिंग और दुकान में घरेलू गैस सिलिंडर रखने के बारे में भी पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में कई दुकानों में गैस सिलिंडरों की रीफिलिंग की जाती है। दुकानदार घरेलू रसोई गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडर भरते हैं। पूर्ति विभाग और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। एसडीएम ने रीफिलिंग करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed