{"_id":"6238c7d4daaa5b6b0e412330","slug":"fire-on-pradhan-accused-of-robbing-the-chain-auraiya-news-knp6867521111","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर झोंका फायर, चेन लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर झोंका फायर, चेन लूटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला। थानाक्षेत्र के ग्राम ओरों में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान गांव के कुछ लोगों ने प्रधान के साथ मारपीट कर दी। प्रधान ने फायर झोंकने व चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
ग्राम औरों के प्रधान राम निवास कठेरिया की पत्नी माधुरी देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को होली मिलने के लिए वह पति के साथ दरवाजे पर बैठी थीं। इसी बीच गांव के शिवा, खुर्रा, आदित्य, बिलास व उदयवीर आए।
सभी शराब के नशे में गालियां देने लगे। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में उन पर भी हमला किया। इसी बीच किसी ने पति के ऊपर फायर झोंक दिया। इससे वह बाल-बाल बच गए। मारपीट होती देख गांव के लोग आए तो हमलावर पति की गले में पड़ी सोने की चेन छीनकर भाग गए। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि फायर की बात बेबुनियाद है। मारपीट हुई है, इसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।