{"_id":"3f62e6420958e840a63ad5532b2992ab","slug":"fire-in-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी के घर में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के प्रमुख बाजार स्थित किराना एवं डब्बा व्यवसायी के दो मंजिला मकान में रविवार की शाम सिलेंडर की नली फटने से आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसके बावजूद मसाला एवं बनाए गए डिब्बों समेत चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
किराना एवं डब्बा के थोक व्यवसायी सीताराम पोरवाल के घर की महिलाएं पुरुषोत्तम मास में बेटियों के ससुराल भेजने के लिए पुए बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर की नली लीकेज होकर फट गई। नली फटने के बाद आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
महिलाओं में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग एवं परिजन दौड़ पड़े। किसी प्रकार से गैस सिलेंडर को उठाकर बाहर फेंका गया। साथ ही आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन
बीच बाजार में स्थित मकान होने के कारण व्यापारियों में दहशत का आलम था। सभी ने आग पर काबू पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग बुझाने में सबसे अधिक परेशानी इसलिए हुई, क्योंकि गोदाम में रखे मिर्ची के बोरों में भी आग लग गई थी। और मिर्ची जलने के कारण नाक से सांस लेने तक में परेशानी हो रही थी।
इसके बावजूद आसपास के लोगों ने मेहनत कर आग पर काबू पाया। मकान के एक हिस्से में गोल्डी मसाला, बने हुए पट्ठे के डिब्बे एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। व्यवसायी सीताराम का कहना है कि कुछ समय ही काफी माल उतरा था। लगभग चार लाख रुपये का सामान जल गया है।