फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire in three fruit vendors, loss of Rs 2 lakh

Auraiya News: फल की तीन आढ़तों में आग, दो लाख का नुकसान

Wed, 05 Jun 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fire in three fruit vendors, loss of Rs 2 lakh
औरैया। दिबियापुर गल्ला मंडी में मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगने से तीन आढ़तों में रखे फल जल गए। लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दिबियापुर गल्ला मंडी में मोहम्मद इस्लाम, अरविंद कुमार पांडेय व राधा मोहन की फल की आढ़त है। मंगलवार की दोपहर दो बजे अचानक से आढ़तों से धुंआ के साथ आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर पहुंचे आढ़तियों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को आग की घटना की जानकारी दी। जिस पर सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मोहम्मद इस्लाम, अरविंद कुमार पांडेय व राधे मोहन की आढ़त में रखे फल, बारदाना समेत अन्य सामान लगभग दो लाख रुपये कीमत का जलकर राख हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि गल्ला मंडी में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed