फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire hydrants will be installed in water tanks in the city

Auraiya News: शहर में पानी की टंकियों में लगेंगे फायर हाइड्रेंट

Mon, 07 Apr 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fire hydrants will be installed in water tanks in the city
पानी की टंकी। - फोटो : संवाद
औरैया। सूरज की तपिश बढ़ गई है। ऐसे में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं से खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें जल रही हैं। साथ ही शहर कस्बों में भी छुटपुट घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए पानी की कमी न हो, ऐसे में पालिका ने शहर की सभी पानी की टंकियों को फायर हाइड्रेंट से लैस करने की कवायद शुरू कर दी है। इनके लगने के बाद दमकल विभाग इन टंकियों से आसानी से कभी भी वाहनों में पानी भर सकेंगे।
विज्ञापन

25 वार्डों की नगर पालिका में करीब डेढ़ लाख की आबादी है। जिन्हें 12 पानी की टंकियों से सप्लाई दी जाती है, लेकिन इन टंकियों पर दमकल वाहनों को पानी से फुल करने के लिए फायर हाइड्रेंट की सुविधा नहीं है। जिस वजह से आग बुझाने में जरूरी पानी को पाने के लिए दमकल विभाग को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर पालिका व अन्य नगर पंचायतों को पानी की टंकियों पर फायर हाइड्रेंट की सुविधा देने का आदेश जारी किया है। आदेश पर नगर पालिका परिषद ने शहर की पानी की टंकियों पर यह सुविधा शुरू करने की तैयारी बनाई है।

हालांकि चार टंकियों पर पहले से ही फायर हाइड्रेंट लगे हुए है। शेष में आठ पानी की टंकियों पर फायर हाइड्रेंट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
पालिका के जलकल विभाग के जेई विपिन कुमार यादव ने बताया कि आग से बचाव के लिए सभी पानी की टंकियों पर दमकल विभाग के लिए फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इस पर काम शुरू हो गया है। सभी पानी की टंकियों पर इसकी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed