फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out in three houses due to the spark of the stove

चूल्हे की चिंगारी से तीन घरों में लगी आग

Fri, 01 Apr 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three houses due to the spark of the stove
फोटो 31एयूआरपी-13- घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना। थाना क्षेत्र के बीझलपुर में चूल्हे की चिंगारी से तीन घरों में आग लग गई। ग्रामीण और गृहस्वामी जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग से तीन बकरियां, गृहस्थी का सामन, अनाज व नकदी जल गई। पानी के टैंकर की मदद से सुलग रही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बीझलपुर निवासी बालकिशन ने बताया कि गुरुवार की सुबह पत्नी ने चूल्हे पर खाना बनाया। इसके बाद पति के साथ खेत पर काम चली गई। इधर चूल्हे में सुलग रही आग की चिंगारी तेज हवा चलने से छप्पर तक पहुंच गई और आग लग गई। छप्पर में आग लगते ही घर में मौजूद नेत्रहीन मां फूलकुमारी को आग लगने का एहसास हुआ। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आग ने पड़ोस के संतोष व जेबसिंह के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

लोगों ने पानी डालकर काबू करने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। इस पर यमुना नदी बालू घाट पर मौजूद टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझी तब तक बालकिशन के घर में बंधीं तीन बकरियां, गृहस्थी का सामान, 15 हजार रुपये और अनाज जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से संतोष के घर में रखा अनाज व गृहस्थी जल गई। जेबसिंह के घर में रखा छप्पर, कुएं के पाइप और अनाज जल गए। सूचना पर पहुंचे लेखपाल मोहित श्रीवास्तव ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed