{"_id":"699216df0e96675639097426","slug":"fire-broke-out-in-the-bushes-near-darshan-college-auraiya-news-c-211-1-aur1020-139760-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दर्शन महाविद्यालय के पास झाड़ियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दर्शन महाविद्यालय के पास झाड़ियों में लगी आग
Mon, 16 Feb 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिबियापुर रोड स्थित दर्शन महाविद्यालय के पास झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फायरमैन गौरव शाक्य, धीरेंद्र सिंह और विवेक कुमार ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग आसपास की दुकानों और मकानों तक नहीं फैल सकी, इससे बड़ा हादसा बच गया।
आशंका जताई जा रही है कि किसी की लापरवाही या जलती हुई बीड़ी-सिगरेट के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन झाड़ियां जल गईं।