{"_id":"686d5a1afbb35ecb50015c8b","slug":"fire-broke-out-in-shop-due-to-short-circuit-loss-of-lakhs-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128408-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Tue, 08 Jul 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के मुख्य बाजार दुर्गा मार्केट में एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। इससे करीब सात लाख का सामान जल गया। आग सोलर पैनल के इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। सूचना पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
गांव पुर्वा भरामल निवासी ओमशंकर की कस्बा के फीडर रोड पर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मार्केट में ओउम कॉस्मेटिक के नाम से दुकान है। शाम को वो दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब पौने 12 बजे दुकान के अंदर लगे सोलर पैनल के इंवर्टर से शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकानें से धुआं निकलते देख बाजार के लोगों ने उन्हें सूचना दी।
जानकारी पाकर ओम शंकर मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखा कॉस्मेटिक का सामान जलता पाया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गई। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आग को फायर कर्मियों की मदद से बुझा लिया गया। सोलर पैनल से आग लगने की बात सामने आई है।