{"_id":"608af47e8ebc3ec0be01ede5","slug":"fire-brigade-wehicle-collapse-4-injured-auraiya-news-knp626009438","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में खड्ड में गिरी दमकल की गाड़ी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने में खड्ड में गिरी दमकल की गाड़ी, चार घायल
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दमकल की गाड़ी बिधूना-भरथना मार्ग पर खड्ड में पलट गई। उसमें सवार चार कर्मी घायल हो गए।
गुरुवार दोपहर अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव इटैली में खेत में लगी आग बुझाने के बाद दमकल कर्मी बिधूना लौट रहे थे। रास्ते में बिधूना-भरथना मार्ग पर मान सरोवर गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दमकल वाहन खड्ड में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक बटेश्वर दयाल, योगेंद्र अवस्थी, शैलेंद्र यादव व नरेंद्र पाल घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि दमकल कर्मियों को हल्की चोटें आईं थी। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।