फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire breaks out in fruit shop, loss worth lakhs

Auraiya News: फलों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 23 Jan 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in fruit shop, loss worth lakhs
दिबियापुर। थाना दिबियापुर और रेलवे स्टेशन फफूंद के बीच आग लगने से फल की पेटी (टट्टर) समेत तीन पेटियां (टट्टर) जलकर खाक हो गई। फलों की पुरानी दुकान में सबसे अधिक नुकसान हुआ। अंदर लेटे दुकानदार के बेटे ने भागकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बड़ी सब्जी मंडी गली के सामने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड कार्यालय के बाहर अंसार फल वाले की दशकों पुरानी दुकान है। अंसार का पुत्र नहीम मैनपुरी जिले के करहल में एक शादी में गया था। सोमवार तड़के लगभग चार बजे वह लौटकर आया और टट्टर के अंदर लेट गया। अंसार के बड़े पुत्र मुहम्मद अख्तर राईन ने बताया कि तड़के लगभग साढ़े पांच बजे नहीम ने दुकान के अंदर धुंआ उठता देखा तो दम घुटने लगा। इस पर वह टट्टर खोलकर भाग खड़ा हुआ। तभी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि दुकान के ऊपर से निकली एलटी लाइन की बंच केबल जलकर नीचे गिर गई।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों को सूचना देकर लाइट कटवाई गई। फायरब्रिगेड और थाना पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पड़ोस में टट्टर में रखी थाने के पीछे रहने वाले रविंद्र सविता एवं जमुहां निवासी राजू सविता की दो अलग-अलग बाल कटिंग की दुकानें भी जल गईं। अख्तर राईन के अनुसार सहालग के चलते दो दिनों से लगातार फलों की खेप आई थी। दुकान में लगभग ढाई लाख के फल थे। जबकि लगभग 60 हजार रुपए नकद भी थे। इस संबंध में लेखपाल अभिनय राजपूत ने बताया कि घटना में हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed