{"_id":"5fd65d1c8ebc3e3d4f23aea5","slug":"fire-auraiya-news-knp5997270160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में आग से 20 लाख का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में आग से 20 लाख का सामान जलकर राख
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बे में फफूंद रोड स्थित लक्ष्मी नगर में शनिवार की रात दो दुकानों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, मौके पर पेट्रोल से आधी भरी बोतलें मिलने से आग लगाने की आशंका जताई जा रही है।
गांव चांवरपुर निवासी पंकज राजपूत पुत्र कुलदीप सिंह फफूंद रोड लक्ष्मीनगर में किराए की दुकान में गिफ्ट इंपोरियम और कास्मेटिक की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान के सामने प्रियंका पत्नी पंकज का ब्यूटी पार्लर है। रोजाना की तरह दोनों दुकानों के मालिक दुकानें बंद कर घर चले गए। देर रात दुकानों से आग की लपटें देख लोगों ने इसकी जानकारी पंकज और कोतवाली पुलिस को दी।
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक तब तक दुकानों में रखा सामान राख हो चुका था। मौके पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को पंकज व उसकी पत्नी ने बताया कि आग से लगभग 20 लाख रुपये कीमत का सामान राख हुआ है। दुकानों के पास पेट्रोल से भरी आधी बोतल मिलने पर दुकान मालिकों और स्थानीय लोगों ने आग लगाने की आशंका जताई है। पीड़ित पंकज ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।