फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR registered against two individuals for abetting a young woman's suicide.

Auraiya News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने में दो पर प्राथमिकी

Thu, 02 Jul 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 02 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals for abetting a young woman's suicide.
दिबियापुर। जलने से मरी युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस की दो टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। मंगलवार शाम युवती का शेरगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कस्बा के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी को कस्बे के बेला रोड निवासी हनी उर्फ ताह और अंकुर ने अपने प्रेमजाल में फंसाया था। आरोपियों ने युवती के अश्लील वीडियो बना लिए थे और उनके आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी से कई बार रुपये और करीब 25 लाख रुपये कीमत के जेवर भी हड़प लिए थे।
विज्ञापन

आरोपी हनी युवती पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। जब युवती के इन्कार करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इन धमकियों से परेशान होकर 29 जून की सुबह करीब नौ बजे युवती ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीम लगाई गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed