फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR lodged on 16th day in student rape case

Auraiya News: छात्रा से दुष्कर्म के मामले में 16वें दिन प्राथमिकी दर्ज

Thu, 04 Dec 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 04 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged on 16th day in student rape case
अटसू । होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किरकिरी कराने के बाद 16वें दिन मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात 18 नवंबर को हुई थी। मां के अनुसार 17 वर्षीय बेटी 18 नवंबर को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। परिजन ने छात्रा की खोजबीन शुरू की। पता चला कि वह कॉलेज नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

इसके बाद मां व भाई तलाश करते हुए बाबरपुर कस्बे से निकले हाईवे किनारे होटल पहुंचे। वहां होटल के एक कमरे में किशोरी मिली। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे।
पूछताछ में किशोरी ने मां को बताया कि एक गांव निवासी दीपेंद्र उसे मेला दिखाने की बात कहकर ले गया था। मेला न ले जाकर आरोपी किशोरी को बाइक से होटल ले गया। आरोप है कि वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में किसी को न बताने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि अटसू चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। एसपी से शिकायत की गई। घटना के मामले में पुलिस ने किरकिरी कराने के बाद घटना के 16वें दिन प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। होटल संचालक से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed