फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR lodged in case of threat to mining officer

Auraiya News: खनन अधिकारी को धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 17 May 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of threat to mining officer
औरैया। जिला खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने धमकी देने व सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के आरोप में एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आरोपी युवक संदीप ने एक खबर और वीडियो पोस्ट की थी। इसमें उनपर गंभीर और मनगढ़ंत आरोप लगाए गए। इसके साथ ही करीब एक साल पुराना उनके घर के पास का वीडियो भी ग्रुप में वायरल किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी उनके पीछे पहुंच जाता है। इसके बाद खनन माफिया को लोकेशन देता है। पिछले दिन चेकिंग में एक वाहन पकड़ा गया था जो आरोपी की लोकेशन का था। इसके बाद आरोपी ने वाहन छोड़ने का दबाव बनाया था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed