फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR lodged against mother and two sons on charges of fraud

Auraiya News: धोखाधड़ी के आरोप में मां और दो बेटों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against mother and two sons on charges of fraud
सहार। थाना पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर महिला व उसके दो बेटों पर फर्जी अभिलेखों से जमीन हड़पने की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि महिला के दोनों बेटे पहले पति के हैं। ऐसे में जमीन पर उनका कोई हक नहीं है।
विज्ञापन

सहार के गांव पुरवा खुते निवासी मैनुद्दीन ने हसीना बेगम, सलामुद्दीन उर्फ कलामुद्दीन, रियाजुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मां हसीना बेगम की 1979 में मौत हो गई थी। बेला के गांव मटेरा निवासी नाना फैडुल्ला ने उनको पाला। मां की मौत के बाद पिता मो. सब्बीर ने कन्नौज के गांव पुरवा गढ़े निवासी बिट्टन से दूसरी शादी कर ली। 2016 में पिता की मौत हो गई। शादी के बाद बिट्टन पहले पति से पैदा दो बेटे कलामुद्दीन उर्फ सलामुद्दीन और रियाजुद्दीन को लेकर घर आ गई। इसके बाद पत्नी बिट्टन ने जमीन हड़पने के लिए अपने और दोनों बेटों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
विज्ञापन

आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल से साठ-गांठ कर उसकी जमीन हड़प ली। दो साल बाद जानकारी होने पर उसने अधिकारी से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि मां और उनके दो बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed