{"_id":"68866fa17d453850550a0779","slug":"fir-filed-against-five-persons-including-district-panchayat-member-for-dowry-harassment-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1203675-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दहेज उत्पीड़न में जिला पंचायत सदस्य समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दहेज उत्पीड़न में जिला पंचायत सदस्य समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 27 Jul 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
औरैया। पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य समेत पांच ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पति राधास्वामी अकादमी में प्रबंधक व हरि सर्वे वाटर पार्क का मालिक भी है।
कुदरकोट के गांव नगला धौकल निवासी निधि ने शनिवार को एसपी अभिजित आर शंकर से शिकायत की है। अपनी शिकायत में निधि ने बताया कि 11 नवंबर 2021 को दिबियापुर के कलक्ट्री रोड निवासी सहार द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य अर्पित उर्फ अंकुल यादव से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति, जेठ अंकित यादव, जेठानी अर्चना यादव, फर्रुखाबाद थाना मोहम्मदाबाद निवासी ननद रेनू यादव, अजीतमल निवासी मोहिनी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।
निधि ने पत्र में बताया है कि 13 अक्तूबर 2022 को उसने बेटे को जन्म दिया। 15 फरवरी 2024 को आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस से शिकायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद पति ने उसके जेवर बैंक में 17 लाख रुपये में गिरवी रख दिए। बीती एक फरवरी को मारपीट करके उसे घर से निकला दिया। उसे तलाक देने की धमकी दी गई। महिला ने पति पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। महिला थानाध्यक्ष पूजा राठौर ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।