{"_id":"6a4408112411618fb40f55f2","slug":"fir-against-in-laws-in-air-force-personnels-suicide-case-auraiya-news-c-211-1-ka11004-147453-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एयरफोर्स कर्मी की आत्महत्या के मामले में ससुरालीतन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एयरफोर्स कर्मी की आत्महत्या के मामले में ससुरालीतन पर प्राथमिकी
Tue, 30 Jun 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। नहर बाजार निवासी एयरफोर्स कर्मी अंकुर पोरवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पिता जय गोपाल ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष बेटे को मानसिक प्रताड़ना और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते थे। पिता के अनुसार, उनके बड़े बेटे अंकित की शादी 2020 में प्रीती पोरवाल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन की ओर से अंकित और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
आरोप है कि ससुरालियों ने अंकित के साथ ही एयरफोर्स में तैनात छोटे बेटे अंकुर को भी झूठे मुकदमों में फंसाकर विभाग में नोटिस भिजवाए। मानसिक तनाव के चलते अंकुर ने भटिंडा एयरफोर्स बेस पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि बेटे मौत के बाद भी ससुराल पक्ष का आतंक कम नहीं हुआ। 22 मार्च को आरोपियों ने घर में घुसकर पत्नी को पीटा और पूरी तरह खत्म करने की धमकी दी। 12 अप्रैल को फिर घर में घुसकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।