{"_id":"6939c18c7bae8f015402aea6","slug":"fir-against-four-people-including-a-woman-in-the-case-of-death-of-a-young-woman-auraiya-news-c-211-1-aur1009-135864-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवती की मौत के मामले में महिला समेत चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवती की मौत के मामले में महिला समेत चार पर प्राथमिकी
Thu, 11 Dec 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। फंदा लगाने से मंगलवार को हुई युवती की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने पिता की तहरीर पर महिला समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पिता ने आरोपियों पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। गांव नगरिया राजाराम निवासी छोटेलाल की बेटी नेहा (21) का शव मंगलवार तड़के घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची थी। बुधवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। शव देख परिजन बिलख पड़े।
इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता ने गांव के नेपाल सिंह, उनकी पत्नी कमला देवी, बेटे आकाश व कैलाश पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
पिता ने बताया कि कैलाश और आकाश नौ जून को बेटी को ले गए थे। जेल से छूटने के बाद आरोपी बेटी को परेशान कर रहे थे। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।