{"_id":"69da945610ffbde2f5057404","slug":"fir-against-five-people-including-husband-for-death-of-married-woman-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142864-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विवाहिता की मौत से पति समेत पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विवाहिता की मौत से पति समेत पांच पर प्राथमिकी
Sun, 12 Apr 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
अटसू/अजीतमल। शादी के दो माह बाद फंदे से लटके मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पति समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सदर कोतवाली के गांव कादलपुर निवासी राजेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गीता (20) की शादी आठ फरवरी को अजीतमल के गांव मिर्जापुर निवासी योगेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से पति, ससुर सुखवीर, देवर अभिषेक, ननद रोजी व सास दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि इसी से तंग आकर 10 अप्रैल को बेटी ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
उधर, पुलिस के अनुसार, घटना के समय ससुरालीजन खेत पर गेहूं की कटाई कर रहे थे। देर शाम ससुरालीजन घर पहुंचे। वहां शव को फंदे से लटका देखा। पांच दिन पहले ही नवविवाहिता मायके से ससुराली पहुंची थी। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पति समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गांव चपटा के पास से पति योगेंद्र प्रताप सिंह, उनकी मां सीमा व पिता सुखवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को इटावा जेल भेज दिया गया।