फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR against 16 for assault, torching of bikes, and stone-pelting.

Auraiya News: मारपीट, बाइकें फूंकने व पत्थरबाजी में 16 पर प्राथमिकी

Wed, 30 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
FIR against 16 for assault, torching of bikes, and stone-pelting.
औरैया। शहर के मोहल्ला विधिचंद दो पक्षों में हुई मारपीट, बाइकों को फूंकने और पथराव करने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चार बाइकों पर आए हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। शहर में चल रहे राइडर व घोड़ा गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हमले की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला विधिचंद निवासी समीर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला हुसैन अली उर्फ लल्ला बुलेट पर सवार होकर अपने साथियों के साथ आया और खुलेआम गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसके विरोध करने पर मोहल्ला सत्तेश्वर तकिया निवासी हुसैन अली उर्फ लल्ला, लकी, कल्लू, सादिक, राजा, नोमान व आठ अज्ञात बाइकों पर सवार होकर उसकी दुकान के अंदर घुसकर पीटने लगे। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद मोहल्ले के फिरोज और बुलेट भी आपस में लड़ने लगे और फिरोज तथा बुलेट ने मिलकर सड़क पर खड़ी दो बाइकों को फूंक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों से वहां पथराव कर दिया गया। इससे वहां खड़ी बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई थी। हंगामे की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकले। हमले की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बाइक में लगी आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि यह हमला राइडर व घोड़ा गैंग के बीच चली आ रही वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुआ है। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। गैंग के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed