Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR against 14 people including Congress district president

Auraiya News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 14 के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 03 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 03 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
FIR against 14 people including Congress district president
औरैया। जिले में महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस व सपा पदाधिकारी पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पीएम और सीएम का पुतला फूंकने व सरकार विरोधी नारेबाजी करने के आरोप है। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी योगेश यादव और 14 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक मई को उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील खान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव बिचौली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में पार्टी व सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका था। इसके अलावा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। पुलिस का आरोप है कि पुतला फूंकने से लोगों में रोष है, जिससे शांतिभंग होने की आशंका थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष समेत 14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed