{"_id":"622b9735ff65ad09843f0cef","slug":"finger-bitten-for-posting-in-favor-of-bjp-candidate-auraiya-news-knp6851333123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पोस्ट करने पर अंगुली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पोस्ट करने पर अंगुली काटी
विज्ञापन
फोटो-11एयूआरपी-47- घायल अनुराग शुक्ला। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना युवक को भारी पड़ गया। हर्राजपुर निवासी युवकों ने चाचा और भतीजे के साथ मारपीट की और चाचा की अंगुली काट दी। पुलिस ने छह नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के हर्राजपुर में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष के 17 युवकों ने दूसरे पक्ष के अनुराग शुक्ला एवं उनके चाचा हरिनारायण के साथ मारपीट की। आरोप है कि मनोज, अतुल, रामकुमार, श्यामबाबू, अज्जू, अरविंद एवं उनके 11 साथियों ने धारदार हथियार बांका से हरीनारायण की एक अंगुली काट दी।
घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। अनुराग शुक्ला ने बताया कि गुरुवार की शाम उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत के पक्ष में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी थी। इससे खफा होकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक नामजद समेत दो संदिग्धों को पकड़ लिया है।

फोटो-11एयूआरपी-46 कटी अंगुली दिखाते घायल चाचा हरीनारायण। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन