फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   finence compane ki ferji sakha pakdi

कस्बे में संचालित हो रही फाइनेंस कंपनी संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
finence compane ki ferji sakha pakdi
बेला (औरैया)। कस्बा सहार में एक फाइनेंस कंपनी की फर्जी ब्रांच खोलकर एक सैकड़ा लोगों को ग्राहक बनाकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। सिकंदरा स्थित कंपनी के शाखा प्रबंधक ने फर्जी शाखा संचालक समेत कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने मौके से छह कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के अलावा भारी संख्या में सामान व नगदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के कस्बा सहार में एल एंड टी (लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड) के नाम से संचालित फाइनेंस कंपनी की फर्जी शाखा खोलकर पिछले एक पखवारे से कस्बे में आधार कार्ड पर 45 हजार रुपये फाइनेंस करने की बात कहकर एक सैकड़ा लोगों को अपना ग्राहक बना लिया। उक्त कंपनी संचालकों द्वारा ग्राहक बनाए गए लोगों को एक सप्ताह में कागजी कार्रवाई पूरी कर उक्त धनराशि आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही कार्रवाई के नाम पर उपभोक्ता बनाए गए लोगों से एक हजार रुपये प्रति ग्राहक वसूली की गई, लेकिन एक सप्ताह पूरा होने के बाद भी लोगों को रुपये नहीं मिले तो उन्हें मामला गड़बड़ लगा। इस पर लोगों ने एल एंड टी कंपनी के सिकंदरा में संचालित कार्यालय के ब्रांच मैनेजर गौरव बाजपेई से संपर्क कर पूरी हकीकत बताई। शाखा प्रबंधक ने दूसरी शाखा न होने की जानकारी दी। इस पर बुधवार को सह कर्मचारी लाल सिंह पुत्र जगन्नाथ के साथ कस्बा सहार पहुंचकर हकीकत का पता लगाया। जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए सहार में एल एंड टी नाम से संचालित फर्जी ब्रांच को तत्काल बंद कराए जाने व आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल उक्त कार्यालय पर छापा मारा। हालांकि इस बीच मौका पाकर फर्जी ब्रांच मैनेजर निवासी छोटी कहिंजरी सुशील कुमार पुत्र ओम प्रकाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से कार्यालय मेें काम कर रहे छह कर्मचारियों जिनमें मंगलपुर कानपुर देहात निवासी राजवीर पुत्र विश्राम, रसूलाबाद निवासी वीरू पुत्र छेदू, रणधीर उर्फ रामू, निकेश पुत्र कमलेश, उड़नपुरा मंगलपुर निवासी पूरन सिंह पुत्र जसवंत, सुनील पुत्र मुलायम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से भारी मात्रा में सामान, प्रिंटर, कंप्यूटर, मोहर, फाइनेंस जारी करने के फार्म व दो फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद किया है। सीओ ने बताया कि उक्त फर्जी शाखा के संचालक कस्बे के लोगों को आधार कार्ड पर 45 हजार रुपये फाइनेंस करने का लालच देकर उनसे एक हजार रुपये वसूलने में लगे थे। अब तक उन्होंने एक सैकड़ा लोगों को अपना ग्राहक बना लिया था। बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उक्त फर्जी ब्रांच के संचालक मास्टर माइंड सुशील कुमार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस संबंध में एल एंड टी कंपनी सिकंदरा ब्रांच के मैनेजर गौरव बाजपेई ने उनकी कंपनी की ओर से ग्रामीण बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार के लिए आधार कार्ड पर केवल 30 हजार रुपये ही देती है। जिसे ग्रामीण किस्तों में ब्याज सहित वापस करते हैं। वहीं इस प्रकरण में ठगी का शिकार हुए लगभग एक सैकड़ा लोगों में मौके पर मौजूद ग्राम बिहारीपुर व पिपरौली शिव निवासी रामशंकर पुत्र राजाराम, जानकी पत्नी सोबरन लाल, सतेंद्र पुत्र द्वारिका प्रसाद, सोनतारा पत्नी रामनरेश, सोनी पत्नी योगेंद्र सिंह आदि ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
गौरव बाजपेयी (एल एंड टी , शाखा प्रबंधक सिकंदरा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed