फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Find a plant in the life course

जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं

Mon, 03 Aug 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 03 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Find a plant in the life course

वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, नित्य जीवन में अनेक प्रकार से लाभकारी है,  लेकिन लगातार हो रहे वृक्षों की कटान से जीवन पर खतरा (प्रदूषण) मंडराने लगा है। अब तक हमने अपने बुजुर्गों द्वारा लगाए वृक्षों से लाभ लिया है, अब हमें अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को पौध लगाकर उपहार देना होगा।

विज्ञापन



 
रविवार को जायंटस ग्रुप आफ सहेली की अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने यह विचार संस्कृत पाठशाला के सामने पौधरोपण कार्यक्रम में व्यक्त किए।


उन्होंने सभी को वृक्षों का महत्व को समझाया। कहा कि सृष्टि में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां सामने आ रही हैं। कहीं पर बाढ़ तो कहीं पर सूखा पड़ रहा है। यह सब अवैध वृक्षों की कटान का नतीजा है।
विज्ञापन


आइए हम सभी मिलकर पर्यावरण को हराभरा बनाने का संकल्प लें और धरा पर एक पौध अवश्य लगाएं। इस अवसर पर राधा आर्या, सुधा अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, राधा पोरवाल, ज्योति विश्नोई, अंजना पोरवाल आदि ने पौधरोपण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed