फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Finally the CBC machine which was stopped was repaired

Auraiya News: आखिरकार बंद पड़ी सीबीसी मशीन कराई गई दुरुस्त

Mon, 08 Apr 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Finally the CBC machine which was stopped was repaired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। सीएचसी बिधूना में पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी सीबीसी मशीन सोमवार से शुरू हो गई। डॉक्टरों के परामर्श के बाद 15 मरीजों की जांच भी की गई। एक सप्ताह से बंद पड़ी सीबीसी मशीन की जानकारी को सात अप्रैल के अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर छपते ही जिम्मेदारों ने इसे संज्ञान में लेकर मशीन को दुरुस्त कराया।
सीएचसी बिधूना में चैंबर खराब होने से सीबीसी मशीन लगभग एक सप्ताह से बंद पड़ी थी। बदलते मौसम के चलते सीएचसी में प्रतिदिन करीब 300 मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में डाक्टरों की ओर से लिखी गईं जांचों को कराने के लिए मरीजों को मजबूरी में अस्पताल के बाहर संचालित प्राइवेट लैब पर जाकर आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी होते ही सात अप्रैल के अंक में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। जिसके बाद अनदेखी कर रहे जिम्मेदारों ने मामले को संज्ञान में लेकर बंद पड़ी सीबीसी मशीन काे लेकर लखनऊ सायरिक्स हैल्थ केयर कंपनी को सूचना दी। जिस पर कंपनी की ओर से इंजीनियर अंकित अग्रवाल, मोहम्मद नासिर ने बिधूना सीएचसी पहुंचकर मशीन की खराबी को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल पहुंचे लगभग 15 मरीजों के डॉक्टरों की ओर से सीबीसी जांच लिखी गई। जिस पर उन्होंने अस्पताल में निशुल्क जांच कराई। सीएचसी अधीक्षक बिधूना बीपी शाक्य ने बताया कि सीबीसी मशीन का चैंबर डालकर मशीन चालू कराई गई है। अन्य मशीनों की सर्विस के जरूरी उपकरण व रीजेंट मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed