फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Final will be between Paliwal Market and Singh Warriors

Auraiya News: पालीवाल मार्केट और सिंह वॉरियर्स के बीच होगा फाइनल

Thu, 20 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 20 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Final will be between Paliwal Market and Singh Warriors
ऐरवाकटरा। कस्बे के मैदान पर आयोजित ऐरवाकटरा प्रीमियर लीग में बुधवार को पालीवाल मार्केट और जीवनी मेडिकल, सिंह वॉरियर्स और केसीसी क्लब के बीच सेमी फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। इसमें पालीवाल मार्केट और सिंह वॉरियर्स ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में पालीवाल मार्केट और जीवनी मेडिकल के बीच मुकाबला आयोजित हुआ। पालीवाल मार्केट के कप्तान बासु सक्सेना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीवनी मेडिकल की टीम 12 वें ओवर में ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पालीवाल मार्केट की टीम ने आठवें ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज सलमान को 26 गेंदों में 70 रन बनाने पर मैच ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, शाम की पाली में सिंह वॉरियर्स और केसीसी क्लब के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतने के बाद सिंह वॉरियर्स के कप्तान बंटी यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 रनों के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट खो दिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सुमित ने 24 गेंदों पर 91 रनों की पारी के बदौलत केसीसी क्लब को 159 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी क्लब की सलामी जोड़ी पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित अंतराल के बाद विकेट गिरने की वजह से केसीसी क्लब की पूरी टीम 90 रनों पर ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई। आयोजक कमेटी ने बताया कि गुरुवार को सिंह वॉरियर्स और पालीवाल मार्केट के बीच ऐरवाकटरा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed