फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   File ready for hefty fine in sand mining case beyond standards

Auraiya News: मानक से परे बालू खनन मामले में मोटे जुर्माने की फाइल तैयार

Sun, 24 Nov 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
File ready for hefty fine in sand mining case beyond standards
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के बीझलपुर स्थित यमुना घाट पर 14 नवंबर को डीएम की ओर से मारे गए छापे में खनन विभाग की ओर से मोटे जुर्माने की फाइल तैयार कराई गई हैं। जारी नोटिस के तहत पट्टा मालिक ने जवाब भी दाखिल किया है।
विज्ञापन

छापे के दौरान डीएम की जांच में सामने आया था कि कैमरे बंद थे। कहीं न कहीं यह मानक को ताक पर रखने जैसा था। अधिकारियों ने मौके पर मिलीं पोकलैंड मशीन, ओवरलोड बालू लदे व खाली ट्रकों पर कार्रवाई की थी। बता दें कि बीझलपुर बालू घाट का खनन पट्टा संख्या दो धीरज पांडेय के नाम पर आवंटित है।
विज्ञापन

शासन की गाइड लाइन के अनुसार तीन माह घाट बंद रहने के बाद से अक्तूबर माह में खनन शुरू किया गया था। 14 नवंबर की शाम डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने छापा मारा था। मौके पर कांटे से लेकर खनन पट्टे तक मिले सात ओवरलोड ट्रकों को सीज करवा दिया था। कागज पूरे न मिलने पर 10 खाली ट्रकों का पीटीओ आनंद कुमार ने प्रति ट्रक के हिसाब से चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन पट्टे में मिलीं दो प्रतिबंधित पोकलैंड का प्रयोग होता मिलने पर उन्हें सीज कर दिया था। तय मानक के तहत खनन पट्टे में तीन मीटर अंदर तक खनन करने की अनुमति रहती है, लेकिन यहां पर इससे कहीं ज्यादा गहरा खनन मिला था। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में मोटे जुर्माने की फाइल तैयार की गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed