{"_id":"60e749348ebc3e549a4945a6","slug":"fighting-in-a-dispute-between-women-fire-in-thatched-auraiya-news-knp639072513","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के बीच विवाद में मारपीट, छप्परों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के बीच विवाद में मारपीट, छप्परों में लगाई आग
विज्ञापन
अयाना(औरैया)। महिलाओं से कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। छप्परों में आग लगा दी गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
अयाना थाना क्षेत्र के भासौन गांव में बुधवार रात संध्या और बेबी में कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से संध्या, निशा और दूसरे पक्ष से शिवराम, बेबी, आनंद घायल हो गए। संध्या ने पुलिस को बताया कि बेबी के परिजनों ने उसके घर में मारपीट के दौरान आग लगाई है।
शिवराम ने पत्नी के साथ मारपीट कर छप्पर में आग लगाने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी अयाना नवीन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर ले ली गई है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।