फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fight over not giving ice for drinking alcohol, women vandalize shop

Auraiya News: शराब पीने के लिए बर्फ न देने पर मारपीट, महिलाओं ने दुकान में की तोड़फोड़

Sat, 26 Apr 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 26 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fight over not giving ice for drinking alcohol, women vandalize shop
औरैया। तहसील गेट के पास एक दुकान पर शराब पीने के लिए बर्फ न देने पर एक युवक व दुकानदार के बीच में विवाद हो गया। लोगों के समझाने पर युवक घर चला गया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद युवक, उसके परिवार की महिलाओं व साथियों ने दोबारा दुकान पर आकर तोड़फोड़ कर पथराव कर दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
शहर के नारायनपुर में तहसील के सामने शराब ठेका है। गुरुवार रात को यहां शराब लेने आए युवक ने पास की दुकान में जूस बेच रहे युवक से बर्फ की मांग की। बर्फ देने से इन्कार करने पर उसकी दुकानदार से बहस होने के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इसपर पास मौजूद लोगों ने युवक को शांत करवाकर घर भेज दिया। इसके कुछ देर बाद युवक, उसके परिवार की महिलाओं सहित करीब 25 लोग वापस दुकान पर आए और तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने दुकान में में रखा सामान सड़क पर फेंकने के साथ जूस का ठेला पलट दिया। इस दौरान लोग पथराव भी करते दिखे। शनिवार को मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो से चेहरा प्रमाणित कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed