फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fierce fight between maternal and in-laws, 16 injured

मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट, 16 घायल

Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fierce fight between maternal and in-laws, 16 injured
बिधूना (औरैया)। परिवारिक विवाद में बेटे की मां ने उसके ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें 14 महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

बिधूना के आर्यनगर के लोहा बाजार निवासी ओमकांत अग्निहोत्री की पत्नी सीमा ने बताया कि वे छोटे बेटे मृदुल व उसकी पत्नी रंजना को लेकर पैतृक गांव गई थी। साथ में बड़ा बेटा मयंक उर्फ अंकित भी था। पूजा के दौरान ही मयंक की पत्नी आकांक्षा अपने मायके वालों के साथ पहुंच गई और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिसमें स्नेहा मिश्रा, सिकंदरा निवासी वंदना मिश्रा, मैनपुरी की आरती, अजीतमल के स्वदेश पांडेय व मोहिनी, छत्तीसगढ़ भिलाई दुर्ग के अंजली, बेटा मृदुल व उसकी पत्नी रंजना, बेटा मयंक भी घायल हो गया। वही दूसरे पक्ष से भी महिलाएं घायल हुई। दोनों पक्ष बिधूना कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस के सामने भी उनके बीच जमकर नोंकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा का आरोप है मारपीट के दौरान बेटी अंजली की चेन, रंजना का हार, मृदुल की सोने की चेन समेत सामान आकांक्षा के परिजनों ने निकाल लिए। कई बार पुलिस को सूचना दी, मगर कार्रवाई न होने पर परिवार समेत रिश्तेदारों पर हमला हुआ। वही, आकांक्षा का आरोप है कि पति मयंक ने दूसरी शादी कर ली है।
साथ रहने की बात कहने पर मारपीट की करने लगते हैं। मंगलवार को वह परिजन वंदना, अवनेश, अर्चना, कंचन व पिंकी के साथ घर पर थी। तभी पति रिश्तेदारों के साथ घर में घुस आया और सभी को पीटकर घायल कर दिया। भाभी वंदना के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया। गर्भवती भाभी कंचन के पेट में देवर ने लात मारी।

पुलिस ने दोंनो पक्षों से घायल 14 महिलाएं समेत 16 लोगों को सामुयिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया है। कोतवाली में घायलों को देख पुलिस कर्मी भी उनके जख्मों पर पट्टी बांधते नजर आए। वहीं कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed