फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fertilizer, seed and pesticide shops were kept closed

Auraiya News: खाद, बीज व पेस्टीसाइड की दुकानें बंद रखीं

Sun, 29 Jun 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 29 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer, seed and pesticide shops were kept closed
औरैया/एरवाकटरा। एग्रो इनपुट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी के आह्वान पर शनिवार को जनपद की उर्वरक, बीज व पेस्टीसाइड की दुकानें बंद रही। इससे खाद-बीज का कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन


बाद में व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर टैगिंग के नाम पर दुकानदारों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा
प्रदेश में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक, बीज और पेस्टीसाइड के व्यावसायियों पर खाद के साथ किसानों को दी जा रही सामग्री पर टैगिंग को लेकर दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके विरोध में जिले भर के कृषि व्यावसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। इस दौरान औरैया, अजीतमल, अछल्दा, बिधूना, सहार, सहायल, उमरैन, एरवाकटरा, भाग्यनगर, अटसू, कुदरकोट सहित जनपद के उर्वरक व्यावसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान धान की नर्सरी के लिए खाद खरीदने मक्का, बाजरा के बीज सहित अन्य कृषि उत्पादों के लिए किसान भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article