{"_id":"57d1a7dc4f1c1b5d783170f4","slug":"fell-into-the-river-killing-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरकर शिक्षक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरकर शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
रोती बिलखतीं घर की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की घर के बाहर नाले में गिरकर मौत हो गई। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया।
मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी गोपाल मिश्रा (42) पुत्र प्रसन्न कुमार मिश्रा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह गुरुवार को घर से मार्निंग वॉक पर निकले थे। घर के बाहर वह असंतुलित होकर नाले में गिर पड़े। परिजनों को काफी देर बाद इसकी जानकारी हुई। नाले में शव देखकर चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।