फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fault in the epicenter, darkness in 100 villages including the town

बेला उपकेंद्र के 33 केवी लाइन में फाल्ट 16 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 08 Oct 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fault in the epicenter, darkness in 100 villages including the town
बेला। बिजली उपकेंद्र बेला की 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे बेला कस्बे समेत 100 गांवों की बत्ती गुल हो गई। शाम चार बजे खराबी दूर हो सकी। 16 घंटे तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश के कारण शुक्रवार की देर रात बेला उपकेंद्र की लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे बेला कस्बे के साथ महू, सिवरा, सिरकौ, गैली, याकूबपुर, बरकसी, सिमरापुरवा, भदौरा, पाल नगर समेत एक सैकड़ा गांव की आपूर्ति ठप रही। कस्बे के मनीष, संजय, विनोद, पिंटू ने बताया कि रात में ही बिजली कर्मियों को सूचना दे दी थी। दोपहर बाद हरदू के पास लाइन में आई खराबी को दूर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीओ बेला वैशाली ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप रही। रात में ही पेट्रोलिंग शुरू हो गई थी। शनिवार दोपहर फाल्ट सही कर शाम साढ़े तीन बजे के करीब आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed