फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Father raped his 11 year old daughter

Auraiya News: पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

Sat, 05 Apr 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Father raped his 11 year old daughter
औरैया(अजीतमल)। शुक्रवार की रात एक पिता ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। रात भर बेटी रोती रही। सुबह उसने बाबा के सामने मुंह खोला तो बाबा भी दंग रह गए। पौत्री को लेकर वृद्ध बाबा कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

बेटे के खिलाफ तहरीर देकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। अजीतमल कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक अपनी दो बेटियों के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

एक बेटी 11 तो दूसरी डेढ़ साल की है। घर में वृद्ध बाबा भी रह रहे हैं। शुक्रवार रात युवक ने कमरा बंद कर अपनी 11 साल की बेटी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उसकी हालत बिगड़ी तो रोते हुए अपने बाबा से उसने पिता की करतूत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा पौत्री को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां बेटी ने पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी पिता को धर दबोचा। पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सीओ अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के बाबा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। बेटी का उपचार कराया जा रहा है।
आरोपी ने की तीन शादियां, एक भी पत्नी साथ नहीं रहती

अजीतमल। बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में पकड़े गए पिता से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने जो बताया उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। आरोपी ने कहा कि उसने एक के बाद एक तीन शादियां कीं हैं। जबकि मौजूदा समय में उसके साथ एक भी पत्नी नहीं रहती है। सभी उसे छोड़कर बारी-बारी चली गईं।

बताया कि पहली पत्नी से एक बेटी हुई। जिसकी उम्र 11 साल है। उसी के साथ यह घटना हुई है। वहीं दूसरी शादी से एक भी बच्चा नहीं है। जबकि तीसरी पत्नी से डेढ़ साल की बेटी है। उधर, आरोपी के पिता का कहना है कि बेटे की करतूत से उनकी आंखें शर्म से झुकी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed