{"_id":"68150f7e2a7c70e9380b0f18","slug":"father-accused-of-raping-daughter-report-filed-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125375-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पिता पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पिता पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 03 May 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 03 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। आरोप है कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। यह शर्मनाक घटना अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
घटना 28 अप्रैल की बताई जा रही है। मामले में किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ एरवाकटरा क्षेत्र में एक शादी समारोह में गई थी। घर में उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेले थी। बताया कि 28 अप्रैल की रात को उसका पति घर वापस आ गया था।
आरोप है कि रात में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार की देर शाम को पीड़िता की मां घर वापस लौटी तो बेटी ने उन्हें पूरी व्यथा बताई। इसके बाद मां उसे थाने ले गई और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज हेमंत चौधरी ने बताया कि मां ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)