{"_id":"631254df199b365a9928d467","slug":"farmers-upset-due-to-non-availability-of-fertilizers-on-umrain-cooperative-society-auraiya-news-knp716070467","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः उमरैन सहकारी समिति पर खाद न पहुंचने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः उमरैन सहकारी समिति पर खाद न पहुंचने से किसान परेशान
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। क्षेत्र की उमरैन सहकारी समिति पर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण होने की वजह से ट्रक समिति तक नहीं पहुंच पा रहे है। समिति में यूरिया और डीएपी खाद नहीं पहुंचने से क्षेत्रीय किसान खाद की समस्या से जूझ रहे हैं।
उमरैन सहकारी समिति तक जाने के लिए किशनी रोड है। इस रास्ते पर कुछ लोगों ने मकान व दुकानों के सामने सीढ़ियां आदि बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे गली संकरी हो गई है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्राली से खाद बमुश्किल समिति तक पहुंच पाती थी। अब शासन के आदेश पर ट्रैक्टरों से खाद की ढुलाई पर रोक लगाए जाने के बाद खाद का संकट गहरा रहा है।
किसानों का कहना है कि इस रास्ते से ट्रैक्टर निकलने पर जब परेशानी होती है तो अब ट्रक से खाद समिति तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। यह परेशानी समिति के प्रभारी को किसानों ने अवगत कराई है। साधन सहकारी समिति के प्रभारी सुरेश चंद्र यादव ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता औरैया से ट्रक के स्थान पर ट्रैक्टर के माध्यम से ही खाद भेजने की अनुमति दिलाए जाने की मांग की है। ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़ा।
विज्ञापन
एआर कोऑपरेटिव कमलापति मिश्रा ने कहा कि उमरैन सहकारी समिति पर खाद न पहुंच पाने की शिकायत मिली है। जिसके लिए पीसीएफ के जिला प्रबंधक को पत्र लिखकर छोटे ट्रक और डीसीएम के माध्यम से उमरैन सहकारी समिति पर खाद पहुंचाया जाना सुनिश्चित करने का पत्र लिखा गया है। खाद न पहुंचने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।