फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer's son working in the field dies due to lightning

Auraiya News: बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान के बेटे की मौत

Fri, 26 Jul 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son working in the field dies due to lightning
एरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र के गांव नगला राम सिंह में एक खेत में किसान अपने बेटों व अन्य लोगों के साथ धान की रोपाई कर रहा था। इसी बीच बिजली गिरने से किसान के एक बेटे की मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद दो अन्य लोग झुलस गए। वहीं कई लोगाें ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत फैजुल्लापुर का मजरा नगला राम सिंह निवासी किसान दरोगा सिंह पाल गुरुवार की दोपहर तीन बजे गांव के बाहर स्थित खेत में बेटों रविंद्र कुमार, सोनू, रोहित पाल के अलावा अन्य 20 कर्मचारियों के साथ धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज गरज के साथ बिजली खेत में गिरी। बिजली गिरते ही खेत में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

तभी दरोगा सिंह की निगाह सबसे छोटे बेटे रोहित पर पड़ी जो आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जमीन पर पड़ा कराहता दिखा। यह देख किसान व अन्य लोग रोहित को लेकर सीएचसी एरवाकटरा पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जिसे देख अन्य परिवारीजनों में रोहित की पत्नी प्रियंका, बहनें गीता, सोनी, अलका आदि का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निर्मला देवी, सत्यभान चपेट में आने से झुलस गए। इधर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed