फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers selling wheat will get priority in paddy purchase

Auraiya News: गेहूं बेचने वाले किसानों को धान खरीद में मिलेगी प्राथमिकता

Wed, 03 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers selling wheat will get priority in paddy purchase
औरैया। अपर जिलाधिकारी ने मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को धान खरीद में वरीयता दी जाएगी। जिले में अब तक 897.08 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद चल रही है। बाजार भाव व समर्थन मूल्य लगभग बराबर होने के कारण खरीद प्रभावित हो रही है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 65 क्रय केंद्र संचालित हैं। जिनमें एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी 53 क्रय केंद्रों पर ही खरीद हुई है। जिसमें से 235 किसानों ने अब तक 897.08 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं खरीद के लिए 745 किसानों ने अब तक पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर जिलाधिकारी व गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र, एफसीआई व सहकारी समिति के क्रय केंद्रों का निरीक्षण कि या। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद की जानकारी ली। अपेक्षित खरीद न होने पर नाराजगी जताई। गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्र पर मौजूद किसानों से कहा कि सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को धान खरीद में वरीयता दी जाएगी। उन्होंने किसानों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी केंद्रों पर अपना गेहूं लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed