फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers' leases cancelled, now Kanha cowshed to be built

Auraiya News: किसानों के पट्टे निरस्त, अब बनेगी कान्हा गोशाला

Tue, 30 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers' leases cancelled, now Kanha cowshed to be built
अटसू। नगर पंचायत द्वारा कान्हा गोशाला के लिए चयनित भूमि पर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। किसानों को किए गए पट्टों को निरस्त कर देने के बाद गोशाला निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

पूर्व में शासन द्वारा नगर पंचायत अटसू को गोशाला निर्माण को 1.65 लाख रुपये दिए गए थे। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा अटसू मौजा की खरगे के पुरवा स्थित करीब साढ़े पांच बीघा भूमि को चयनित किया गया था। इस भूमि को वृक्षारोपण के लिए किसानों को पट्टा किया गया था, लेकिन किसान इस पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसकी जांच के बाद तहसील प्रशासन द्वारा उक्त पट्टों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब उक्त भूमि पर नगर पंचायत जल्द कान्हा गोशाला का निर्माण शुरू कराएगी। रविवार को पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस निरंजन ने भूमि का निरीक्षण किया था और शीघ्र ही कान्हा गोशाला निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल ने बताया कि विवाद खत्म हो गया है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा गोशाला के लिए नगर पंचायत को जगह उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही उसका भूमि पूजन कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed