फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers drying corn on the road, inviting accidents

Auraiya News: किसान सड़क पर सुखा रहे मक्का, हादसे को दावत

Sun, 29 Jun 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 29 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers drying corn on the road, inviting accidents
सड़क पर सुखाई जा रही मक्के की फसल। - फोटो : सड़क पर सुखाई जा रही मक्के की फसल।
बिधूना। सड़कों पर सूख रहा मक्का सड़क हादसों का बड़ा कारण बन सकता है। बिधूना-अछल्दा, कुसमरा, इटावा-बिधूना हाईवे आदि जगहों पर किसान सड़क पर मक्का सूखा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सड़क पर वाहन दुर्घटनाएं हो सकती हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर मक्का सुखाने पर रोक लगाने की मांग की है।
जनपद में खेतों में मक्का की कटाई व मढ़ाई के बाद मक्का को सुखाने का काम चल रहा है।
अधिकतर किसान सड़कों पर मक्का डालकर मार्ग अवरूद्ध करते हुए मक्का सुखा रहे हैं। बिधूना अछल्दा मार्ग पर कुसमरा गांव के मोड़ के पास व बिधूना-इटावा मार्ग पर कुदरकोट के आसपास इस समय सड़कों पर मक्का सूखते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


बीते दिनों फफूंद के पास सड़क पर मक्का सूखने का वीडियो वायरल होने पर यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार ने मार्ग से मक्का हटवाई थी। एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं। किसान छत पर मक्का सुखाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed