फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers close Anna animals in primary school in Aceva

असेवा में किसानों ने प्राथमिक पाठशाला में बंद किए अन्ना जानवर

Wed, 25 Sep 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers close Anna animals in primary school in Aceva
अयाना (औरैया)। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे अन्ना मवेशियों को किसानों ने खदेड़कर प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। जिससे शिक्षण कार्य बाधित रहा। किसान मवेशियों को सीधे गोशाला में भेजे जाने की जिद पर अड़े हुए है। देर शाम तक मवेशी स्कूल में बंद रहे।
विज्ञापन

अयाना क्षेत्र के असेवा में मंगलवार की सुबह फसलों को नष्ट कर रहे 40 अन्ना मवेशियों को किसानों ने एकजुट होकर उन्हें खदेड़कर एक असेवा के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बमाइन देवी शाह ने किसानों का समझाने का प्रयास किया लेकिन शिवप्रताप ग्राम प्रधान, अरुण सेंगर, छुटकू सेंगर, संजय सिंहा, पूरन सिंह, मोनू सिंह, हरि सिंह, कमलेश, वृंदावन दोहरे, शिवनारायण दोहरे, बिरजू निषाद आदि किसानों ने मवेशी निकालने से मना कर दिया। किसानों ने मवेशियों को गोशाला में भेजने के बाद ही स्कूल का गेट खोलने को कहा। इस दौरान वहां पहुंचे स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार दोहरे ने स्कूल की छुट्टी कर दी और जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। समाचार लिखे जाने तक मवेशी स्कूल में बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed