{"_id":"66b278f9d85cef0cbb01b9b7","slug":"farmers-body-found-lying-in-a-well-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-aur1006-115197-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध परिस्थिति में कुएं में पड़ा मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध परिस्थिति में कुएं में पड़ा मिला किसान का शव
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान सोमवार सुबह खेत पर जाने के लिए निकला था देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह गांव के ही किसान ने उसका शव कुएं में उतराता देखा।
थाना क्षेत्र के गांव भर्रापुर निवासी सुधीर कुमार (32) पुत्र देशराज कुशवाहा सोमवार सुबह लगभग छह बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव निवासी किसान सरनाम सिंह ने कुएं से पानी भरने के दौरान युवक के शव को कुएं में देखा तो गांव वालों को सूचना दी।
मौके पर मृतक युवक के परिजन भी आ गए। ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुधीर की मौत से पत्नी आरती के अलावा उसके दो पुत्र रुद्रांश छह वर्ष, राम तीन वर्ष, बेटी राधा 14 वर्ष व दो वर्षीय मुस्सू का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कुआं सड़क के किनारे है। जो काफी गहरा है। पैर फिसलने से सुधीर गिरा होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। - गंगादास गौतम, थानाध्यक्ष
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क ऊंची होने से खतरनाक हुआ कुआं
मौके पर मौजूद भर्रापुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कुआं सौ साल पुराना है। पहले गांव का यही मुख्य रास्ता था। जिस पर खड़ंजा बिछा था। हाल में आरसीसी सड़क का निर्माण हुआ तो सड़क ऊंची हो गई। कुआं नीचा होने के बाद भी आसपास कोई चबूतरा या बाउंड्री नहीं बनाई गई है। इसी के नजदीक सड़क का मोड़ भी है। जिससे मोड़ पर नीचा कुआं दिखाई नहीं देता है।