फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   farmers are not getting wheat price

गेहूं की कम कीमतों ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

Fri, 09 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
farmers are not getting wheat price
औरैया। सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद बंद होने के बाद अब मंडियों में किसान गेहूं बेचने पर मजबूर हैं। लेकिन उन्हें फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आढ़तियों के यहां लगने वाली बोली से किसान मुनाफा तो दूर खेती की लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। आढ़तियों के यहां 1560-1590 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बिक रहा है। जबकि सरकारी खरीद केंद्रों पर 1975 रुपये प्रति क्विंटल कीमत निर्धारित थी।
विज्ञापन

इस बार खरीद केंद्रों पर कहीं बारदाना तो कहीं टोकन न मिल पाने के कारण सैकड़ों किसान फसल नहीं बेच पाए। अब आढ़तियों के यहां गेहूं बेचना उनकी मजबूरी है। किसानों ने अब मंडियों की ओर रुख कर दिया है। शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़तियों के यहां गेहूं के ढेर देखने को मिले। सुबह गेहूं का भाव 1560 रुपये था। दोपहर तक 1590 के करीब दाम पहुंचे। मंडी में कम कीमतों के चलते किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

नहीं निकल पा रही लागत
युवा किसान हिमांशु पाल ने बताया कि किसानों का हमेशा ही शोषण किया जाता है। इस बार भी किसानों को मंडी में गेहूं की फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। कई किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहीं मुश्किलें
किसान अशोक कुमार ने बताया कि इस बार गेहूं के दाम नहीं बढ़ रहे हैं। किसानों की मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। किसानों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इन पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed