{"_id":"66673edc9fc3ae7abe056591","slug":"farmer-leaders-staged-a-protest-against-the-broken-electricity-system-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113174-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसान नेताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसान नेताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
अजीतमल। किसान यूनियन संघ (टिकैत गुट) के तहसील अध्यक्ष ध्यान सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी व किसान बिजली कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने बताया कि किन्नरपुर, हलौआ, बेरी धनकर, शहबाजपुर, गिरधारीपुर आदि कई गांवों बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमराई है। जिस कारण खेतों में तैयार मूंगफली, मक्का, मूंग आदि की फसलें सूख रही है। इस मौके पर वीरेंद्र, सरोजनी देवी, जीत सिंह पाल, अमित, जगदीश आदि किसान मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों से उप खंड अधिकारी ने मुलाकात की। किसान नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समस्याओं के निराकरण की मांग की। ऐसा न करने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की किसान नेताओं ने चेतावनी भी दी।
बीते दिनों आई आंधी से क्षेत्र के करीब 162 पोल गिर गए थे। जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से दी गई शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
- राहुल कुमार, उप खंड अधिकारी