{"_id":"6aaae1332bc8d9a0d00e767b","slug":"farmer-killed-after-being-hit-by-an-out-of-control-truck-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151720-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
हाईवे स्थित घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करती पुलिस मौजूद लोग। स्रोत:पुलिस
फोटो-54 हाईवे स्थित घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करती पुलिस मौजूद लोग। स्रोत:पुलिस
-मंडी समिति के सामने दोपहर में हुआ था हादसा, दुर्घटना ब्लैक स्पॉट जोन में हुई
-कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को जिला अस्पताल में कराया था भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर मंडी समिति के सामने बुधवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गभीर रूप से घायल बुजुर्ग का इलाज चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वहां शाम को उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया हादसा ब्लैक स्पॉट में हुआ है।
कोतवाली के गांव रोतियापुर निवासी किसान सिपाही लाल नागर (60) बुधवार को किसी काम से शहर आए थे। यहां से दोपहर करीब एक बजे घर जाते समय कानपुर-इटावा हाईवे पर मंडी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे किसान उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक व उसके चालक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। शाम को किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिजन में कोहराम मच गया। परिजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजन को दे दी गई थी, ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।