फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer killed after being hit by a speeding pickup truck

Auraiya News: तेज रफ्तार पिकअप ने किसान को मारी टक्कर, मौत

Thu, 07 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 07 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed after being hit by a speeding pickup truck
फोटो-42-सुघर सिंह। फाइल फोटो
फफूंद। कस्बे के मुरादगंज रोड पर बुधवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव सिंगलामऊ निवासी 58 वर्षीय सुघर सिंह किसान थे। बुधवार शाम वह फफूंद बाजार आए थे। देर शाम जब वह वापस गांव लौट रहे थे, तभी मुरादगंज तिराहे के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में सुघर सिंह बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। वृद्ध पिता वेदप्रकाश, पत्नी कोमल देवी और बेटियों पल्लवी व दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed